फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए दिन 33 केवी की जर्जर विद्युत लाइन हो जाती है ब्रेक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर(गोंडा)। भीषण गर्मी में आए दिन 33 केवी जर्जर विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होकर चार से छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जिसकी शिकायत समाजसेवी ने ट्विटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री से की है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शिकायत को संज्ञान में लेकर एमवीवीएनएल के अधिकारियों को शीघ्र समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

खरगूपुर व इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र को बलरामपुर से आने वाली विद्युत सप्लाई 33 लाइन केवी के माध्यम से की जाती है। 33 केवी लाइन का निर्माण दशकों वर्ष पहले किया गया था जो अब बहुत ही जर्जर अवस्था में है। भीषण गर्मी में आए दिन 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन होकर चार से छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। दोनों उपकेंद्रों से सैकड़ों गांवों में लगभग एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बारिश के मौसम में खासकर रात में जब लोगों उजाले की आवश्यकता होती है तो बलरामपुर से उक्त 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन में चली जाती है। जब लोग रात में विद्युत विभाग के अधिकारी के पास फोन करते हैं तो उनका मोबाइल या तो नहीं उठता या स्विच ऑफ रहता है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुसगवां निवासी समाजसेवी रोहित तिवारी ने ऊर्जामंत्री उत्तर प्रदेश श्रीकांत शर्मा से ट्विटर के माध्यम से 33 केवी जर्जर लाइन बलरामपुर से खरगूपुर व इटियाथोक को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। शिकायत को संज्ञान में लेकर ऊर्जामंत्री श्रीशर्मा ने एमवी वीएनएल के अधिकारियों को शीघ्र उक्त समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

33 केवी लाइन बलरामपुर से खरगूपुर व इटियाथोक उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ये लाइन काफी पुराना व जर्जर होने के साथ ही इस लाइन पर दो उपकेंद्र के चलते ओवरलोड रहता है। खासकर बारिश के मौसम में ये समस्या आती है।
विज्ञापन

- विशाल चौरसिया अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, खरगूपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें