फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुराने सरयू पुल पर ई रिक्शा व दोपहिया से भी आवागमन बंद

Wed, 26 Feb 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। महाशिवरात्रि पर अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बुधवार को एक बार फिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन योजना को लागू किया। इसके तहत पुराने सरयू पुल से ई रिक्शा व दोपहिया वाहनों के भी अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई। अन्य वाहनों पर पहले से ही रोक लगी हुई थी। ऐसे में श्रद्धालु अब पैदल ही अयोध्या जा रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भोर से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने पुराने सरयू पुल से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। जिले की सीमा पर ही बैरियर लगाकर सख्ती बढ़ा दी गई। श्रद्धालुओं के सभी वाहन पार्किंग एरिया में खड़े कराए गए। वहां से सभी को पैदल ही अयोध्या भेजा गया।
कटरा रेलवे स्टेशन पर भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। स्टेशन पर पुलिस के साथ ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर अयोध्या सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार के वाहन को अयोध्या जाने की अनुमति नहीं है। प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की शाम को भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

एएसपी राधेश्याम राय का कहना है कि पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

बसों की कमी से परेशानी
मंगलवार को रोडवेज की 35 बसों से श्रद्धालु महाकुंभ रवाना किए गए थे। इनमें से सिर्फ नौ बसें ही लौट पाई हैं। बुधवार को यहां से 18 और बसों को प्रयागराज भेजा गया। बसों को प्रयागराज रूट पर भेजे जाने के कारण अन्य रूटों के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ रूट के यात्रियों को हो रही है। वजह, बाराबंकी के महादेवा में महाशिवरात्रि मेले के कारण रूट डायवर्जन लागू होना है। इस वजह से बसों को बहराइच के रास्ते से गोंडा भेजा जा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालु बोले- मन को मिली शांति
संगम में स्नान करके लौटे डॉ. घनश्याम गुप्ता व डॉ. मधुलिका का कहना है कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ था, तभी से ही जाने की इच्छा थी। अब जब महाकुंभ में स्नान करके लौटे हैं तो मन को शांति मिली है। डॉ. अभय का कहना है कि महाकुंभ में गंगा मैया में स्नान करके लगा कि जीवन सफल हो गया। पटेलनगर की पूर्व सभासद वंदना गुप्ता का कहना है कि महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य मिला, यही बहुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें