फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यापारी बोले, शहर में अब ट्रैफिक सिग्नल से दौड़े यातायात

Tue, 19 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार शाम उद्योग, श्रम एवं व्यापार बंधु की बैठक में एक बार फिर शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या प्रमुख मुद्दा बना। व्यापारियों ने कहा कि पिछले एक वर्ष से लगातार समस्या उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाएं।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य पाल ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अतिक्रमण और जाम की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्राहक बाजारों तक पहुंचने से बच रहे हैं और व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौराहा, बड़गांव सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। व्यापारियों ने मेडिकल कॉलेज गेट पर रोजाना लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि यहां मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए मेडिकल कॉलेज में दूसरा गेट बनाया जाना चाहिए। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अभी तक इसे अमल में नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग, व्यापार और श्रम बंधुओं की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। सीडीओ दयानंद प्रसाद, उद्योग उपायुक्त बाबूराम, एलडीएम विनोद तिवारी समेत उद्योग, व्यापार और श्रम बंधु से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में युवा रोजगार योजना, इन्वेस्टर्स समिट और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें