फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफा के यहां हुई चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी नाराज

Sat, 26 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)।
विज्ञापन

करनैलगंज में महेश ज्वैलर्स यहां पिछले दिनों नौ लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी और परसपुर राजघराने के राजमंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद होने के बाद भी चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी न होने से व्यापारियों में आक्रोश है।
बीते 22 जुलाई को बालकराम पुरवा में ज्वैलर्स के यहां चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शुक्रवार को सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कुमार उर्फ पिंटू मिश्र की अगुवाई में गाड़ी बाजार स्थित प्रतिष्ठान में बैठक हुई। इसमें खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। एसपी विनीत जायसवाल से खुद जांच अपने हाथों में लेने की अपील की। कहा कि खुलासा न होने से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि एसपी पर उन्हें भरोसा है। इससे पहले दो करोड़ के सोना लूटकांड में खुलासे के लिए एसपी की सराहना की। इस दौरान सलीम सिद्दीकी, रितेश सोनी, बबलू सोनी, चांद वारसी, महेश सोनी, अरुण बाथम, विजय साहू, मुन्ना, मोहित, चंदन, शिवकुमार समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी भी नहीं लगा पा रही चोरों की थाह
बीते 16 जुलाई को राजघराने के ठाकुरद्वारा राजमंदिर से राम-लक्ष्मण, लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्तियां व सिंहासन चोरी हुआ था। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल समेत पांच टीमें लगाई गईं। मगर करीब 10 दिन बीतने के बाद भी माल बरामदगी तो दूर चोरों की पहचान तक नहीं हो सकी। एसओ अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें