फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से मथुरा से लाकर गोंडा बेचे गये ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। कुछ दिन पूर्व ही इस मामले के खुलासे की आशंका जाहिर की गई थी कि एक साथ मोतीगंज क्षेत्र से दर्जन भर ट्रैक्टर लाकर थाने में खड़े किये गये थे। इस मामले में एसओजी और मोतीगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

फर्जी ढंग से ट्रैक्टर की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मथुरा और अन्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से ट्रैक्टर लाकर फर्जी तरह से बेचे जाते थे। गुरुवार देर रात एसओजी टीम व मोतीगंज पुलिस की संयुक्त टीम को मूड़ाडीहा के पास सालपुर मार्ग पर नहर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़ा हुआ दिखाई पड़ा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि ट्रैक्टर खरीदने वा बेचने के काम के बारे में बताया।
उसके पास से ट्रैक्टर के कुछ कागजात भी निकले जिसकी निशानदेही पर कुछ ही देर में संयुक्त टीम ने पांच ट्रैक्टर और अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों ने सुबह अपने-अपने ट्रैक्टर स्वयं थाने पर पहुंचा दिए। मोतीगंज पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है और इस मामले में संयुक्त टीम बराबर दबिश दी जा रही है। हड़हवा गांव निवासी पंकज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मूड़ाडीहा निवासी तुलसीराम बर्मा ने मुझे दो वर्ष पूर्व एक स्वराज ट्रैक्टर 744 एफई ट्रैक्टर खरीदवाया था।
विज्ञापन

कम दाम में ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर फंसाता था
मूड़ाडीहा थाना कोतवाली देहात निवासी तुलसीराम बर्मा अपने दो सहयोगियों के साथी रामउदार बर्मा निवासी मूड़ाडीहा, वा रामबहादुर सिंह कैमी निवासी थाना मोतीगंज मेरे घर आए बहलाने फुसलाने लगे और कम दाम पर ट्रैक्टर दिलाने कीं बात कहीं उन्होंने छाता जिला मथुरा निवासी राजू से बात कराया और उनसे ट्रैक्टर खरीदवा दिया जब मैने ट्रैक्टर ट्रांसफर की बात कही तो उन्होंने एक शपथ पत्र दे दिया।
कुछ दिन के बाद पता चला कि इन लोगों ने फर्जीवाड़ा किया है। इसी तरह दशरोली निवासी निवासी मस्तराम, मूसापुर निवासी रामसागर, बेसहूपुर निवासी दिनेश चौबे, मूसापुर निवासी जाहिर अली वा इसी गांव के जगदंबा, रनियापुर के अर्जुन मिश्रा सहित दर्जनो लोगों को कूटरचित ढंग से दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर बेच दिया गया।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
मामला जब पुलिस की जानकारी में आया तो पुलिस अधीक्षक आर के नय्यर के निर्देश पर एसओजी के प्रभारी अतुल चतुर्वेदी, मुख्य आरक्षी श्रीनाथ शुक्ला, मुलायम यादव, अमित यादव, मोतीगंज प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, विजय यादव, निखिल राठौर, अंगद यादव, टीम गठित की। पिछले चार दिनों से एसओजी टीम व मोतीगंज पुलिस चार दिनों से ट्रैक्टर के सरगना के तलाश में जुटी हुईं थी। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज कन्हई प्रसाद ने बताया कि मूड़ाडीहा थाना कोतवाली देहात निवासी तुलसीराम वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें