फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा) थाना मनकापुर क्षेत्र की एक युवती ने थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। धानेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र की एक लगभग 23 वर्षीय युवती ने थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दुल्हापुर निवासी एक युवक ने पिछले 2 वर्षों से शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि बीते 20 अगस्त को भी उसने ऐसा ही किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि जब उसके परिजन दुल्हापुर गए तो आरोपित और उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र नहीं मिला है लेकिन मामला संज्ञान में आया था जो कि मनकापुर क्षेत्र से संबंधित है। कार्रवाई उसी कार्यक्षेत्र में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें