गोंडा। परसपुर के ब्रह्माचारी बाबा स्थान टेपरा अंदुपुर में स्वयं सेवक संघ की चंद्रशेखर आजाद शाखा ने जागरूकता कार्यक्रम में नवग्रह और नक्षत्र वाटिका के प्रति लोगों को जागरूक किया। संयोजक डॉ. अनिल कुमार दूबे ने कहा कि ग्रहों और राशियों के आधार पर भी पौधे लगाने से लोगों को शांति मिलेगी व पर्यावरण संरक्षण भी होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पौधों को हम अपने आसपास लगाकर वाटिका तैयार कर सकते हैं।
उन्होंने प्लास्टिक मुक्ति के लिए भी लोगों को जागरूक किया। खंड संघचालक श्याम सुंदर पांडेय, शाखा कार्यवाह रामेश्वर प्रसाद मिश्र, शाखा पालक जगदंबा प्रसाद पांडेय, शाखा संपर्क प्रमुख सत्यदेव मिश्रा, गट नायक राम नरेंद्र पांडेय, सुनील कुमार दूबे आदि ने भी जानकारी दी। स्वयं सेविका लक्ष्मी, सौम्या, बिंदु, सिद्धि, कल्पना पांडेय, शिवा दुबे ने पौधों के बारे में बताया। शाखा संयोजक ने कहा कि जल, जंगल ,जमीन ,गाय, गंगा, गोबर के संरक्षण से ही लोगों का जीवन सुरक्षित होगा। इस मौके पर स्वयं सेवकों को 11 प्रकार के पौधे देने के साथ ही उनके रोपण की विधि भी बताई।