फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
गोंडा के गांधी पार्क से निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली में शामिल महिलाएं। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यालय समेत जिलेभर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। शहर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय परिसर में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व सीडीओ एम अरुन्मोलि की अगुवाई में पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

वन विभाग ने 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वृक्ष भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं को पौधे भेंटकर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण की अपील की। रेडक्राॅस की ओर से पर्यावरण जन चेतना साइकिल रैली निकालकर वृक्षों को बचाने का संदेश दिया। रैली की अगुवाई एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने किया। जिसमें अपराध नियंत्रण समिति, रोटरी ग्रीन, एक सेवा संस्थान, इंकलाब फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, सीडीओ एम. अरुन्मोली, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. शेर बहदुर सिंह, साक्षी अरोड़ा, रिचा नेभानी, वंदना लधवानी आदि रहे।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव की अगुवाई में छात्राओं ने पौधरोपण किया। एलबीएस कॉलेज में डीएम, सीडीओ, डीएफओ पंकज शुक्ल सहित अन्य ने पौधरोपण किया। नगर पालिका में चेयरमैन उजमा राशिद ने शपथ दिलाई। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा ने एनसीसी कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

खोड़ारे में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर रैली निकालकर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली गई। एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण से बहुत लाभ है इसकी रक्षा करना हम लोगों का कर्तव्य है। यहां इंदल प्रसाद, अर्जुन कुमार, विपिन चंद्र, रबिंन्द्र प्रसाद मिश्र, सुनील, पंकज आदि रहे।
करनैलगंज के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजाराम ने एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों व शिक्षकों व कर्मचारियों को पर्यावरण की शपथ दिलाई गई। कैडेट तनु मौर्या, अंजली सिंह, प्रतिभा तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। कार्यक्रम में हर्षित गोस्वामी, साक्षी सिंह, रत्नेश मिश्र, राम आसरे, अमरनाथ मिश्र रहे।
वजीरगंज के सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों संग बरगद का पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण में राम सजन, संदीप कुमार, राम अभिलाष शुक्ला रहे। थाने में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, एसआई शिवलखन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा सरोज सिंह ने पौधरोपण किया। ब्लॉक परिसर में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह ने ग्राम प्रधानों व ब्लॉक कर्मियों संग पौधरोपण करते हुए संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडीओ दयानंद सिंह, प्रधान वजीरगंज सुशील जायसवाल, प्रधान कोठा जगदंबा सिंह, बब्बू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

मनकापुर तहसील परिसर में एसडीएम आकाश सिंह,नायब तहसीलदार अनीश सिंह व अमित यादव ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें