फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Sat, 21 Nov 2015 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पड़ रहे पोलियो दिवस को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल से एक वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके जरिए लोगों को घूम-घूम कर शून्य से पांच साल तक के बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को बूथ पर लाकर उन्हें दवा पिलाने का आह्वान किया गया। रविवार को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिलेभर में कुल 1962 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां चार लाख से ऊपर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने रविवार को जिला अस्पताल से निकाली गई वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद यह वाहन रैली एलबीएस कॉलेज होते हुए पटेलनगर, मनकापुर बस स्टैंड, आवास विकास कॉलोनी, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा होते हुए जिला अस्पताल पहुंची।

रैली के माध्यम से लोगों को शून्य से पांच साल तक के बच्चों को रविवार के दिन बूथ पर लाकर दवा पिलाने का आह्वान किया गया।

सीएमओ ने बताया कि रविवार को शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिलेभर में कुल 1962 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जहां चार लाख से ऊपर बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

इसके साथ ही पोलियो दिवस के अगले दिन डोर-टू-डोर जाकर दवा पिलाने के लिए 1141 टीमों के अलावा 72 ट्राजिंट व 42 मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें