पुलिस ने अमृतसर में महिलाओं के माथे पर गुदवाया जेबकतरी
- फोटो : अमर उजाला
महिला शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान को लेकर प्रदेश सरकार व अमर उजाला के साझा अभियान के अंतर्गत सोमवार को आयोजित नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल की साहसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं को मंडल के आयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
प्रदेश की सरकार अमर उजाला के साथ मिलकर महिलाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए महिला शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान का अभियान चला रही है। इस अभियान को लेकर विभिन्न मंडल के सभी जिलों में गत दिवस जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया था।
इसके तहत रैलियों व गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं व बेटियों को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, बहादुरी, कला व उद्यमिता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित भी किया जाना है।
इसके अंतर्गत कला क्षेत्र में बहराइच जिले की सादिका बेगम, खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली गोंडा की अंशू तिवारी, बहादुरी के लिए गोंडा के मनकापुर क्षेत्र की पूजा मनमोहनी, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भिनगा श्रावस्ती की गुलशन जहां, शिक्षा के क्षेत्र में गोंडा की रेखा शर्मा व उद्यमिता के क्षेत्र में अपने बलबूते कामयाबी हासिल करने वाली गोंडा की सरिता मिश्रा का चयन किया गया है। इन चयनित महिलाओं को देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधीर कुमार दीक्षित सोमवार को शहर के सूरज होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।