फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉकों में आज होगा मतदान

Tue, 08 Dec 2015 11:11 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण का पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। नौ दिसंबर को उतरौला, रेहराबाजार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉकों में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 2715 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो जाएगी। अंतिम चरण का मतदान कराने के लिए मंगलवार को मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


तीनों ब्लॉकों में 543 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच चार लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ग्राम प्रधान की 185 व पंचायत सदस्यों की 540 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों में नौ दिसंबर को चौथे चरण का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा।
विज्ञापन


रेहरा बाजार ब्लॉक में वीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा में परियोजना अर्थशास्त्री बीके श्रीवास्तव, बीडीओ पचपेड़वा रामेंद्र कुशवाहा व आरओ सुग्रीव राम ने 222, उतरौला ब्लॉक मुख्यालय में पीडी वीरेंद्र कुमार यादव, एई डीआरडीए सीपी सिंह व आरओ एके गुप्ता ने 168 और गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक मुख्यालय में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह, बीडीओ तुलसीपुर उपेंद्र पाल व आरओ शारदाराम ने 153 पोलिंग पार्टियों को पंचायत चुनाव कराने के लिए रवाना कर दिया है।

उतरौला ब्लॉक में 64 ग्राम प्रधान सीटों पर 477 व 295 सदस्य सीटों पर 792, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में ग्राम प्रधान की 42 सीटों पर 310 व सदस्यों की 79 सीटों पर 227 और रेहरा बाजार ब्लॉक में प्रधान की 79 सीटों पर 512 व पंचायत सदस्यों की 186 सीटों पर 397 उम्मीदवारों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

डीएम ने यह भी बताया कि उतरौला ब्लॉक में एक व रेहरा बाजार ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान सीटों के साथ-साथ रेहरा बाजार में 947 वार्डों, गैड़ास बुजर्ग में 394 वार्डों और उतरौला ब्लॉक में 497 वार्डों में एकल नामांकन के चलते चुनाव नहीं कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़ा फरमान जारी किया है। चुनाव में बाधा डालने वाले अराजकतत्वों को जेल भेजने की चेतावनी डीएम ने दी है।

तीनों ब्लॉकों में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ उतरौला में तीन-तीन और रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में दो-दो जोनल व सह जोनल मजिस्ट्रेट और उतरौला में आठ, रेहरा बाजार में 10 एवं गैड़ास बुजुर्ग में सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भारी सुरक्षा बलों के साथ तैनात कर दिया है।

एक-एक निर्वाचन अधिकारियों के साथ उतरौला में आठ, रेहरा बाजार में 10 व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में छह सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों की मदद के लिए तैनात किया गया है।

एसपी डॉ. उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों की निगरानी पैरामिलेट्री फोर्स के साथ सशस्त्र सुरक्षा बलों से कराई जाएगी।

तीनों ब्लॉकों के 46 हाइपर सेंसिटिव प्लस मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी के साथ इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है।

तीनों ब्लॉकों के 51 संवदेनशील व 57 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सशस्त्र सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें