फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज करनैलगंज में नहीं होगी बिजली कटौती

Thu, 08 Oct 2015 10:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर पावर कॉर्पोरेशन ने तहसील करनैलगंज की बिजली सप्लाई 24 घंटे कर दी है। इसका शेड्यूल गुरुवार की शाम से लागू भी हो गया है।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी एसके साहू ने बताया कि करनैलगंज तहसील की सप्लाई पंचायत चुनाव को लेकर 24 घंटे कर दी गई है, जिसका शेड्यूल गुरुवार रात 12 से शुक्रवार की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र करनैलगंज के चार ब्लॉकों हलधरमऊ, कटराबाजार, परसपुर व करनैलगंज में वोट डाले जाएंगे। चुनाव में बिजली को लेकर कोई अव्यवस्था पैदा न हो, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने तहसील करनैलगंज को होने वाली बिजली आपूर्ति का दायरा बढ़ाकर 24 घंटे कर दिया है, जिसका शेड्यूल गुरुवार रात 12 से शुक्रवार की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता राधेश्याम भाष्कर ने बताया कि तहसील क्षेत्र करनैलगंज को 220 केवी बिजली घर से निकले 33 केवी लाइन के दो अलग-अलग फीडरों से बिजली आपूर्ति होती है, जिसे अगले 24 घंटे के लिए बिजली कटौती से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें