फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा प्रत्याशियों को चुनाव निशान का आवंटन

Sun, 12 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन करने वाले लोगों को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। आज ही मैदान में उतरे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह् का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


अब लोगों की निगाहें सोमवार को लोगों के नाम वापसी पर टिकी हैं। जिले की सात विधान सभा सीट के लिए नामांकन करने के बाद उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो चुका है। अब मैदान में कुल 90 उम्मीदवार हैं।

मेहनौन विधान सभा क्षेत्र में 16, गोंडा सदर में 15, कटरा बाजार में 10,करनैलगंज में 14, तरबगंज में 09, मनकापुर में 11 व गौरा में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से अभी कई उम्मीदवारों के सोमवार को नाम वापस लेने की संभावना है।
विज्ञापन


कौन उम्मीदवार अपने सीधे फायदे या फिर दूसरे उम्मीदवार को वाकओवर देने के लिए मैदान से हटने के लिए अपना पर्चा उठाता है लोगों को इसका इंतजार है। लोगों के नाम वापस लेने से कई क्षेत्रों में नये समीकरण बनने के साथ कई उम्मीदवारों को नये सिरे से समीकरण बनाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें