फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी 922 पोलिंग पार्टियां

Tue, 08 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव कराने के लिए बुधवार को 922 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। विकास खंड तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज क्षेत्र में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पदों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। मंगलवार को जिला मुख्यालय से अधिग्रहीत वाहनों को ब्लॉकवार पोलिंग रवानगी स्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन ने अंतिम चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन ने तरबगंज तहसील क्षेत्र को नौ जोन व 73 सेक्टर में बांट दिया है।

 मतदान के लिए 922 बूथ बनाए गए हैं। तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के 218 ग्राम प्रधान व 3062 पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 10 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की मतगणना अब सुबह सात बजे से शुरू होगी। पहले मतगणना शुरू होने का समय सुबह आठ बजे घोषित था।

अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने पुराने समय में संशोधन कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 13 दिसंबर को मतगणना अब सुबह सात बजे से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें