फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज समेत हो गन्ना मूल्य का भुगतान

Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
धरना देते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के मंडलीय कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोंडा कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत लगाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों व जनहित  की समस्याओं के निस्तारण का मुद्दा उठाया। संगठन की ओर से समस्याओं के निस्तारण का एक मांगपत्र आयुक्त को सौंपा। 
विज्ञापन


भाकियू के मंडल अध्यक्ष किशन बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में लगी पंचायत में भाकियू ने गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत दिए जाने की मांग की। किसानों ने मनकापुर चीनी मिल पिसुही नदी की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने व दूषित जल बहाने पर रोक लगाने का भी मुद्दा उठाया।

मैजापुर चीनी मिल के अधिग्रहीत जमीन का किसानों को मुआवजा दिलाने, किसानों को सूखा राहत देने, छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाने जैसे कई अन्य जनहित के मामलों के हल किये जाने की मांग की।
विज्ञापन


गोंडा इकाई के जिलाध्यक्ष शिव राम उपाध्याय, मंडल सचिव धर्मवीर चौधरी, श्रावस्ती के राम स्वरूप वर्मा, बलरामपुर के ह्दय राम वर्मा, बहराइच के ओम प्रकाश वर्मा, राम दिवाकर मिश्रा शिव कुमार आदि ने किसानों व जन समस्याओं के  निस्तारण का 18 सूत्री मांग पत्र आयुक्त को सौंपा। भाकियू की पंचायत में दूर दराज से कई महिला किसान व महिला कार्यकर्ता भी पहुंची। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें