फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा उत्सव, निकलेंगी यात्राएं

Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में इस बार तिरंगा उत्सव का रंग नजर आएगा। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 से 15 अगस्त तक सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों, होटलों, वाहनों, बांधों और पुलों पर तिरंगा फहराने के साथ सजावट और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। जिले में करीब दो लाख ध्वजारोहण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। ग्राम विकास एवं पंचायतीराज विभाग 1.25 लाख व अन्य विभाग 75 हजार तिरंगों की व्यवस्था करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त झंडे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और शहरी क्षेत्रों में डूडा उपलब्ध कराएगा।

13 अगस्त को गांधी पार्क टाउनहाॅल में तिरंगा मेला, म्यूजिकल कॅन्सर्ट और सम्मान समारोह आयोजित होगा। विद्यार्थी देशभक्ति गीत, वादन और नाट्य प्रस्तुतियां देंगे। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, स्थानीय वस्तुओं और तिरंगा थीम पर आधारित सामान के स्टॉल लगाए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तर के प्रशासकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



अंबेडकर चौराहे से निकलेगी तिरंगा यात्रा
जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौराहे से गांधी पार्क तक निकाली जाएगी। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बाइक और साइकिल रैलियां भी होंगी। शिक्षण संस्थानों में प्रभातफेरी, तिरंगा रंगोली, भाषण, निबंध, सुलेख और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 10 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरों और अमृत वाटिकाओं में कार्यक्रमों के साथ पौधरोपण किया जाएगा।


झंडा संहिता का पालन अनिवार्य
प्रशासन ने फटा या कटा हुआ तिरंगा नहीं लगाने और झंडा संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी परिसरों में सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण और सूर्यास्त के समय झंडा उतारना होगा। निजी आवासों और प्रतिष्ठानों पर लगे तिरंगे को अभियान के बाद सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें