फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहर से गांव तक लहराया तिरंगा

Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में गुब्बारा छोड़ते कमिश्नर श​शिभूषण लाल सुश
विज्ञापन
गोंडा। गणतंत्र दिवस पर रविवार को शहर से लेकर गांव तक तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस की विभिन्न इकाइयों के शौर्य व पराक्रम की छाप दिखी। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने आईजी अमित पाठक के साथ तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य ने सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ ली। परेड में पुलिस की आठ टोलियों ने शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने उपनिरीक्षक उदय नारायण तिवारी व मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र को सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) से सम्मानित किया। संयुक्त निदेशक अभियोजन संदीप पांडेय, विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र, निरीक्षक पवन कुमार वर्मा, मनोज कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह समेत 30 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला जेल में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक ने डिप्टी जेलर सुरेश कुमार को महानिरीक्षक कारागार का प्रशस्ति चिह्न (सिल्वर) भेंटकर सम्मानित किया। आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त, कलेक्ट्रेट में डीएम, विकास भवन में सीडीओ अंकिता जैन व सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने तिरंगा फहराया।


उद्यान विभाग की झांकी नंबर वन
गणतंत्र दिवस पर शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से रोड मार्च एवं झांकी निकाली गई। इसमें सरकारी विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में उद्यान विभाग को पहला, पंचायतीराज विभाग को दूसरा व कृषि विभाग को तीसरा स्थान मिला। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवा उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार पांडेय ने सम्मानित किया। इसमें इच्छिता मिश्रा, प्रिया शुक्ला, सौम्या सिंह, रुद्रांश भटनागर, जानसी सिंह, दृष्टि श्रीवास्तव, हर्ष कुमार साहू, दीप्ति, संदीप तिवारी, अर्पिता, संध्या श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, साक्षी तिवारी, अंशिका तिवारी, प्रियांशी, सृष्टि सिंह समेत अन्य शामिल हैं। संचालन मुख्य नियंता प्रो राजबहादुर बघेल ने किया। उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश प्रो. बीपी सिंह ने पढ़ा। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, प्रो. अमन चंद्र, प्रो एसएन मिश्र, मनीष शर्मा, प्रो जय शंकर तिवारी, रंजन शर्मा, डॉ. वंदना भारतीय सहित अन्य मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय भवानीपुर कला में नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने तिरंगा फहराया। मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर एवं बालिका विद्या मंदिर आदि शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें