फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में तीन युवकाें की मौत

Sun, 29 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। बभनान-गौराचौकी मार्ग पर बुकनापुर के पास रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खोड़ारे के खुटिहन निवासी श्रीश्याम (19) रविवार देर शाम अपने साथी अमरदीप सक्सेना (23) निवासी सिकरी तप्पा कोट व ऋतिक (20) निवासी कर्महवा (खुटिहन) के साथ पल्सर बाइक से कहीं जा रहे थे। बुकनापुर के पास किसी अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगी और तीनों के गिरने पर वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। हादसा देख मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को बस्ती जिले के गौर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी गौर के डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि तीनों को मृत अवस्था में लाया गया था। मृतकों की पहचान श्रीश्याम, अमरदीप सक्सेना और ऋतिक के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसा करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें