फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद तीन चोरियों का खुलासा

Mon, 26 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा/मोतीगंज। कहोबा चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी के साथ एक किशोर को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आभूषण, 30,600 रुपये नकदी, देसी शराब के 23 टेट्रा पैक और चोरी में इस्तेमाल सब्बल व पेंचकस बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी सीज की गई है।
विज्ञापन


कहोबा-डुमरियाडीह मार्ग स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में 12 अक्तूबर की रात चोरी हुई थी। इसके बाद 22 अक्तूबर की रात कुंदुरखी गांव में देसी शराब की दुकान में चोरी की गई। इसी रात कहोबा के नेवादा गांव में दीपक कुमार के घर से एक लाख रुपये नकद, दो जोड़ी पायल और सोने की माला चोरी हुई थी। कुंदुरखी गांव में श्रवण मौर्य के घर में सेंध लगाकर नकदी और जेवर भी पार किए गए थे। इन घटनाओं में मोतीगंज थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं।

चोरी की घटनाओं के बाद रात्रि गश्त में लापरवाही मिलने पर एसपी ने कहोबा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार यादव को निलंबित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने चोरियों के खुलासे के लिए प्रयास तेज किए।
विज्ञापन


सीओ सदर अभिषेक दवाच्यन ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चैनवापुर के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया। इनमें मनकापुर के मानपुर करोहामान निवासी आशीष कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ मिले किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ में आशीष ने अपने साथियों अभिषेक तिवारी निवासी दलपतपुर और कल्लू सोनकर निवासी मजगवां पेड़ारन के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। सीओ के अनुसार, आरोपियों ने शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर बीयर, अंग्रेजी शराब और काउंटर में रखे रुपये चुराए थे। इसके बाद दोनों घरों में चोरी की थी। चोरी का सामान बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें