गोंडा। लगातार बारिश से मौसम के तेवर तो तीखे ही हुए, ठंड बढ़ गई है और लोगों के सामने समस्या भी है। इसके अलावा बारिश के चलते तीन बिजली उपकेंद्रों में तकनीकी खराबी आने से 200 गावों में बिजली की आपूूर्ति ठप हो गई। इससे तीन लाख की आबादी को बिजली नहीं मिल पा रही है। बारिश से शहर और कस्बों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। गोंडा-बलरामपुर स्टेट हाइवे पर बिसुही पुल पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है।
तीन दिनों की बारिश ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। गुरुवार को तो पूरे दिन बारिश होती रही। शुक्रवार की सुबह बारिश तो नही हुई लेकिन आसमान में बादल की स्थिति बारिश की आशंका पूरे दिन बनी रही। शनिवार को भी मौसम ऐसे की रहने की चेेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इटियाथोक में गोंडा-बलरामपुर स्टेट हाईवे पर बिसुही पुल के पास जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्रों को निकलने में होती है।
क्षेत्र के सरस चंद्र शुक्ला स्वामीनाथ उपाध्याय, नियाज अंसारी, वहीद अंसारी सहित तमाम नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने की मांग की है। बारिश के कारण मनकापुर, खरगूचांदपुर व शुक्लगंज फीडर में आई तकनीकी खराबी से तीन फीडर पिछले चौबीस घंट से ठप हैं। इससे तीनों फीडर के दो लाख आबादी वाले लोगों की आपूर्ति बंद हो गई है। पिछले चौबीस घंटे से लोग अंधेरे में हैं। देर रात लोगों को उम्मीद थी कि विद्युत आपूर्ति मिलेगी। मगर बारशि के कारण तकनीकी खराबी को दुरुस्त नहीं किया जा सका। शहर के कई मोहल्लों में बारिश से जलभराव हो गया है।
उपकेंद्रों में गड़बड़ी से 36 घंटे तक ठप रही आपूर्ति
मंगुरा बाजार (गोंडा)। विद्युत उपकेंद्र शुक्लगंज मे इंसूलेटर पंचर होने से 36 घंटे से आपूर्ति बाधित रही। दस हजार उपभोक्ताओं सहित करीब पांच लाख आबादी अंधेरे में डूबी रही। वहीं विकास खंड बेलसर मुख्यालय व सीएचसी बेलसर की इमरजेंसी सेवायें भी बदहाल रहीं। डेहरास फीडर से मगुरा बाजार, मन्नी पुरवा, बकसैला, खडौरा, सुसुन्डा, नीरपुर, खजुरी, गाना पुरवा डिहवा, पंडितपुरवा, गोपीपुर, डिडिसिया खुर्द आदि समेत दर्जनो गांवों में आपूर्ति बाधित रही। बेलसर फीडर से उमरीबेगमगंज, ऐली परसौली, परसदा, बरसेडी, रगडगंज बाजार, चांदपुर, विजय नगर, सिहपुर, फकीररनपुरवा, कुरहा, भेदौरा, जमलदीपुर, पांडे पुरवा आदि मजरों की आपूर्ति की बाधित है। बैंक का नेटवर्क गायब होने से लोगों को लेन-देन मे असुविधा हुई। बालपुर उपकेंद्र से 24 घंटे से बिजली गुल है।
एक लाख की आबादी के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। केंद्र से बालपुर, हरसिंहपुर, रेरुवा, परसा, परवानपुर, धनुहा, छिटनापुर, खानपुर, बालपुर हजारी, हड़ियागाड़ा, सालपुर, गोगिया, धानी, ठकुरापुर, नारायनपुर मर्दन सहित करीब दो दर्जन गांव पंचायत के सैकड़ो गांव के लोगो पूरी रात अंधेरे में रहे। गुरुवार को विजली की सप्लाई नही हो सकी। जिससे बालपुर के व्यापारियों का व्यवसाय भी चौपट हो रहा है। क्षेत्र के कुमार सुरेश मिश्र आचार्य, शिवकुमार बाबा, अशोक तिवारी, बमबम पांडेय, अखिलेश गुप्ता, पप्पू तिवारी, अंकित शुक्ल, विजय शुक्ल, शिवकुमार गुप्ता, परागे गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शीघ्र आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।