फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन दरोगा लाइन हाजिर, नौ को मिला चौकी का प्रभार

Thu, 08 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने 25 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। इटियाथोक के उपनिरीक्षक कपिलदेव चौरसिया, परसपुर के कौशल किशोर सिंह और खरगूपुर के सत्यनारायण यादव को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। नौ उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

योगेश यादव को धानेपुर, उत्कर्ष नवीन को चौकी मिश्रौलिया, कामेश्वर राउत को छपिया और अविनाश कुमार विद्यार्थी को जानकीनगर चौकी भेजा गया है। संजीव सिंह को पहाड़ापुर, अमरजीत सोनकर को सरयूघाट, अखिलेश कुमार मौर्य को जिगिना, अमन कनौजिया को आर्यनगर, राहुल प्रकाश को पसका, वीरपाल सिंह को बालपुर, अवधेश पाल को दतौली, अमित गुप्ता को हथियागढ़ और प्रवीण सिंह को गौरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई अन्य उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें