फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाद में बांके से हमला, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर

Wed, 22 May 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड समेत चार लोगों पर मुकदमा, मामूली धाराओं में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

कोतवाल बोले, मेडिकल रिपोर्ट आने पर बढ़ेंगी धाराएं

संवाद न्यूज एजेंसी
करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के रेंवारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। बांके से किए गए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले में आरोपी होमगार्ड समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

कोतवाली इलाके के रेंवारी गांव में आयोजित एक समारोह में भितिहा निवासी हीरालाल गोस्वामी अपने भाई महादेव गोस्वामी व बेटे कार्तिक गोस्वामी के साथ शामिल होने के लिए आए थे। आपसी विवाद को लेकर यहीं के निवासी विनोद गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, रामलखवि, वीरू से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते बवाल बढ़ गया लोगों ने लाठी, बल्लम और बांका लेकर हमला कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। तब तक बांका के हमले मेें हीरालाल गोस्वामी उनके भाई महादेव गोस्वामी बेटा कार्तिक गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने किसी तरह से उन्हें सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ. इमरान मोइद ने बताया कि सभी का प्राथमिक उपचार कर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महादेव गोस्वामी ने बताया कि हमलवरों में विनोद गोस्वामी होमगार्ड है, जिसकी ड्यूटी कोतवाली करनैलगंज में रहती है, आरोप लगाया कि इसलिए पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। महादेव के भाई श्रीपाल गोस्वामी ने कोतवाली करनैलगंज में आरोपी होमगार्ड विनोद गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, रामलखवि, वीरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि श्रीपाल गोस्वामी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें