फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 30 लाख से होगा तीन स्कूलों का विकास

Sun, 09 Mar 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायता प्राप्त तीन विद्यालयों का 30 लाख रुपये से कायाकल्प कराने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने तीन विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक अजय सिंह ने परसपुर के संत कबीर जूनियर हाईस्कूल अकोहरी को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित करते हुए 15 लाख, गयादीन सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय प्रहलादगंज को 10 लाख व एससीएस पब्लिक स्कूल पसका को पांच लाख रुपये की धनराशि से शिक्षण कक्ष एवं बरामदा निर्माण कार्य के लिए संस्तुति की है। प्रस्ताव के क्रम में धनराशि अवमुक्त किए जाने से पहले विशेष सचिव के निर्देश पर जिला ग्राम्य विकास विभाग ने तीनों विद्यालयों को निर्धारित 13 अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें