फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजकीय हाईस्कूल समेत तीन विद्यालय होंगे उच्चीकृत

Mon, 02 Jun 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के हलधरमऊ के पहाड़ापुर स्थित राजकीय हाईस्कूल समेत तीन विद्यालय समग्र शिक्षा अभियान के तहत उच्चीकृत किए जाएंगे। इसके बाद से यहां के बच्चों को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर जरूरी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे।
विज्ञापन


हलधरमऊ के पहाड़ापुर राजकीय हाईस्कूल में अभी तक कक्षा 10 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यहां के बच्चों को हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद करनैलगंज और कटरा बाजार तक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके साथ ही मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर में कक्षा एक से आठ तक और छपिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय चारू प्रथम में छह से आठ तक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। मगर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए आसपास कोई सुविधा नहीं है। विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इसमें बालिकाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पिछले कई सालों से उच्चीकरण की मांग की जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासन स्तर से निर्णय के बाद पहाड़ापुर राजकीय हाईस्कूल को इंटर कॉलेज में तब्दील किया जाएगा। इसी तरह से कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय चारू प्रथम को हाईस्कूल में उच्चीकृत किया जाएगा। इससे यहां के बच्चों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पढ़ेगा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से उच्चीकरण की स्वीकृति के साथ ही जल्द ही बजट जारी होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


लाखों विद्यार्थियों को होगा फायदा


विद्यालयों के उच्चीकरण के बाद हलधरमऊ, मनकापुर और छपिया ब्लॉक के लाखों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर पढ़ाई की सुविधा होगी। वहीं, बालिकाएं भी राजकीय कॉलेजों में पढ़ाई पूरी कर पाएंगी। पटल प्रभारी अविनाश शुक्ल ने बताया कि एक महीने के भीतर विद्यालय निर्माण की जरूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था नामित निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें