फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: गोंडा के रास्ते चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत; देखें शेड्यूल

Thu, 04 Sep 2025 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

त्योहारों पर तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें गोंडा के रास्ते चलेंगी। इन गाड़ियों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें पूरा शेड्यूल...
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन (Demo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों को गोंडा के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अक्तूबर से नवंबर तक गोंडा के रास्ते विभिन्न रूटों पर इन गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 05734/05733 किशनगंज-अमृतसर-किशनगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किशनगंज से 2 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अमृतसर से 4 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कुल सात फेरों के लिए किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 9.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 1.30 बजे गोंडा होते हुए तीसरे दिन रात 12.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

वापसी में यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से सुबह 4.25 बजे रवाना होकर अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे) होते हुए दूसरे दिन रात 12.35 बजे गोंडा पहुंचेगी और यहां से गोरखपुर होते हुए किशनगंज जाएगी।

इसी प्रकार, 04098/04097 नई दिल्ली-हसनपुर रोड-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचालन पहली अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। नई दिल्ली से यह गाड़ी पहली अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे प्रस्थान कर रात 10.20 बजे गोंडा पहुंचेगी।
 

दूसरे दिन हसनपुर रोड पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह गाड़ी 2 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन हसनपुर रोड से दोपहर 3 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5.02 बजे गोंडा आएगी और कानपुर सेंट्रल होते हुए शाम 6.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने एक अन्य ट्रेन की अवधि का विस्तार किया है। 09043/09044 बांद्रा टर्मिनस- बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन अब 28 दिसंबर तक किया जाएगा। यह गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 28 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 12.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 5.40 बजे गोंडा आएगी। सुबह 8 बजे बढ़नी जाएगी। 
 
विज्ञापन

वापसी में यह गाड़ी 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को बढ़नी से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर गोंडा से शाम 4.10 बजे छूटेगी। दूसरे दिन रात 11.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष गाड़ियों के संचालन से त्योहारों में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें