मनकापुर। बक्सरा आज्ञाराम के तिलकपुर निवासी लक्ष्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति राजकुमार को पुलिस ने मंगलवार को नौडिहवा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम सिसई भीखपुर निवासी पाटन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा कि बेटी लक्ष्मी (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व बक्सरा आज्ञाराम के तिलकपुर निवासी राजकुमार से की थी। लक्ष्मी के दो बच्चे राज (10) व शक्ति (8) हैं। पति राजकुमार, ससुर गौरी व जेठानी मोनिका अक्सर उसकी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।
12 जुलाई की रात बेटी ने अपनी मां श्रीमती को फोन पर पति द्वारा पीटने की बात बताई थी। सुबह दामाद ने फोन करके बताया कि लक्ष्मी ने फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है।