फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेंगू के तीन और मरीज मिले

Wed, 27 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
फॉगिंग करता कर्मचारी।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बुधवार को बुखार से पीड़ित रुपईडीह के उसरैना निवासी लवकुश ने चिकित्सक को दिखाया। जांच कराई तो वह डेंगू पॉजिटिव मिले। मनकापुर के तामापार निवासी गंगाराम व रुपईडीह गांव निवासी आनंद कुमार की जांच रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी एसजेडए जैदी ने बताया कि मरीजों के घर फॉगिंग व छिड़काव कराया गया है। मरीजों के संपर्क में रहने वालों की सैंपलिंग कराने को कहा गया है कि ताकि बीमारी का प्रसार न हो।

डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छरों से बचाव वाली क्रीम का उपयोग करें। सुबह और शाम के समय विशेष रूप से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें