फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी

Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पचपेड़वा पुलिस ने आरोपी शिक्षक केद खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम विशुनपुर टनटनवा निवासी मोहम्मद मुस्ताक खान ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही हामिद अली मदरसा अरबिया फैजुल उलूम में शिक्षक हैं। उन्होंने उनके बेटे मोहम्मद माज खान को स्कूल में बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बदले में तीन लाख रुपये की मांग की गई। विश्वास में आकर आरोपी को पूरी रकम दे दी।
पीड़ित के अनुसार रुपये लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और नौकरी नहीं दिलाई। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने 25 मई 2024 को तीन लाख रुपये का चेक दे दिया। पांच जुलाई 2024 को चेक बैंक में जमा किया, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी इसी तरह अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी कर चुका है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले लंबित हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक के माध्यम से भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें