फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देकर मांगे तीन लाख रुपये

Tue, 06 Sep 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अश्लील फुटेज वायरल करने की धमकी देकर एक युवती को ब्लैकमेल कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह युवती को धमकाकर तीन लाख रुपये मांग रहा था। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महज सात घंटे में आरोपी को दबोच लिया। इस पर एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अपने कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को मोबाइल फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजकर एक व्यक्ति ब्लैकमेल कर रहा था। उसने युवती से तीन लाख रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने अपने पति को इसकी जानकारी देने के साथ ही नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

इस पर एसपी ने पुलिस की दो टीमें गठित कर खुलासे का निर्देश दिया। सर्विलांस टीम के नासीर व नगर कोतवाली टीम के फहीम ने नगर क्षेत्र के कालीथान निवासी शुभम रस्तोगी पुत्र अतुल कुमार रस्तोगी को गिरफ्तार किया। नगर कोतवाल पीएन तिवारी की निगरानी में शुभम से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इस पर पता चला कि वो युवती का पूर्व परिचित है और लखनऊ मेें रहकर पढ़ाई करता है। उसने एक साथी के साथ मिलकर युवती को ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी। पुलिस ने शुभम का मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें युवती का अश्लील वीडियो मिल गया। इस पर शुभम को जेल भेज दिया गया। उसके साथी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें