फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में तीन की मौत, दो की शिनाख्त नहीं

Tue, 05 Mar 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। सड़क हादसाें में जख्मी बुजुर्ग समेत तीन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरपुर विसेन गांव के निवासी सूरज लाल 70 पुत्र समोखन बीते 2 मार्च को राजापुर मुरलीपुर गांव में साइकिल से बरात गए थे।
वहां से घर वापस लौटते समय डुमरियाडीह चौराहे पर कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान सूरजलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हादसे में ही जख्मी 50 वषीय दो अन्य लोगों को भर्ती कराया गया था। जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शवों को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें