फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले तीन जालसाज दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह लैपटॉप, एक स्कैनर, तीन प्रिंटर, पांच एंड्रायड मोबाइल, चार की-पैड मोबाइल, 20 आधार कार्ड, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, एक कैमरा व मुहर बरामद आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा सिंह ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी/अधिकृत सीआरएस पोर्टल से मिलता-जुलता एक फर्जी पोर्टल बनाकर कूटरचित ढंग से जन्म प्रमाणपत्र तैयार कर उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। एएसपी शिवराज ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक समेत साइबर व सर्विलांस टीम को लगाया गया था।
एएसपी ने बताया कि सोमवार को फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए जालसाजों ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी भिटौरा कोतवाली मनकापुर, कृष्ण कुमार कनौजिया निवासी हथिनाग थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती व अभय श्रीवास्तव निवासी फलाहारी बाबा आईटीआई रोड गायत्रीपुरम, नगर कोतवाली नगर बताया। आरोपियों के पास से छह लैपटॉप, एक स्कैनर, तीन प्रिंटर, पांच एंड्रायड मोबाइल, चार की-पैड मोबाइल, 20 आधार कार्ड, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, एक कैमरा व मुहर आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी एक साल से फर्जी वेबसाइट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम कर रहे थे। इसके अलावा पिछले एक वर्ष से विभिन्न राज्यों में भी अपने डोमेन/वेबसाइट का प्रचार-प्रसार कर रिटेलर बनाकर उनसे भी मोटी कमाई करते थे। एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के अन्य राज्यों व जनपदों के संपर्कों को तलाशा जा रहा है। तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में नगर कोतवाल पंकज कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी संतोष कुमार सिंह, निरीक्षक अनंत कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, सिपाही राजू सिंह, हरिओम टंडन, अमित यादव, अरविंद यादव, हृदय नारायण दीक्षित व अमितेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें