फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित तीन लोगों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/खोड़ारे (गोंडा)। दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को एक बालक सहित तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक तीन वर्षीय बालक समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने एक बालक के डूबने की सूचना पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि तीन वर्षीय बालक के डूबने की सूचना पुलिस को नहीं मिली। खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोटखास निवासी एक युवक की शिव मंदिर से सटे तालाब में डूबने से मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक बिना कुछ बताए शिव मंदिर के पास गया हुआ था मंदिर से सटे तालाब के गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

करनैलगंज थाना अन्तर्गत ग्राम मौहर में मंगलवार की शाम को खेलते समय एक तीन वर्षीय बच्चे की नाले में डूबकर मौत हो गयी। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। ग्राम फत्तेपुर निवासी अशोक का 3 वर्षीय पुत्र विकास घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह एकाएक वहीं करीब में बह रहे नाले में गिर गया। जब तक परिवारीजन दौड़कर वहां पहुंचते तब तक उसकी नाले में डूबकर मौत हो चुकी थी। बालक के डूबने के बाद गांव में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के ही ग्राम रुदौलिया में नहाने गए लड़कों के झुंड में एक बालक की डूबने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि ग्राम रुदौलिया के इदरीश का पुत्र रईस अहमद (14) गांव के समीप तालाब में गांव के अन्य लड़कों के साथ नहाने गया था। नहाते समय गहराई में चले जाने की वजह से रईस की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भभुआ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार राव ने बताया कि रुदौलिया गांव में डूबे रईस अहमद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि ग्राम मौहर में बालक के डूबकर मरने की सूचना उनके परिजवारीजन या ग्रामीणों ने नहीं दी। इसलिए उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसके परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वहीं खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोटखास गांव निवासी शत्रुघ्न (20) गांव से कुछ दूर स्थित शिव मंदिर पर गया हुआ था। शिव मंदिर से सटे तालाब में उसकी डूबने से मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक बिना कुछ बताए शिव मंदिर के पास गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा मामले की जांच की जा रही है।
पेड़ार गांव में भी डूबने से दो युवकों की मौत
जनपद से सटे थाना पैकोलिया बस्ती क्षेत्र के ग्राम पेड़ार में दो युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पेड़ार गांव के पश्चिम तरफ जूनियर हाई स्कूल के सामने तालाब में नहाने गए मैराज उम्र 18 वर्ष पुत्र वकार अहमद उजैर अहमद उम्र 17 वर्ष पुत्र जुबेर अहमद की गहरे पानी में चले जाने से डूबने के कारण मौत हो गई। काफी देर बाद स्थानीय लोगों को जब पता चला तो आनन-फानन में ग्रामीणों व पैकोलिया पुलिस की मदद से दोनों यूवकों का शव तालाब से निकाला गया। इस घटना से गांव व क्षेत्र में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें