गोंडा में परसपुर के बेलम्थर में कटी नहर।
- फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। दो दिनों के तेज बरसात से विकास खंड परसपुर का ग्राम भौरीगंज स्थित सरयू नदी पुल के दोनों तरफ का अप्रोच व पटरी भी धंस गया है। जिससे सड़क के किनारे कई स्थानों पर भीषण गड्ढा हो गया है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता रहता है। जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।
भीषण बरसात से ग्राम भौरीगंज सरयू नदी पर बने पुल के दोनों तरफ कुछ दूरी पर सड़क के अंदर का कुछ भाग का मिट्टी कट कर सड़क का अप्रोच सहित पटरी भी कट कर बह गई है। जिससे सड़क के किनारे कई स्थानों पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के अवर अभियंता रामनिवास ने बताया कि सड़क के पटरी के गड्ढों को शीघ्र ही मनरेगा के अप्रवासी मजदूरों से ठीक करवाया जाएगा।