फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक समेत तीन लोगों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में एक बालक समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के रांगी गांव निवासी सीता राम उर्फ बड़कऊ (75) पुत्र बुधई मंगलवार की देर शाम को गाय-भैंस चराने के लिए घर से गया था। गांव में ही नाले में डूब गया। मृतक के पुत्र सीता राम ने बताया कि उसके पिता मंगलवार की देर शाम को गाय और भैंस को हांककर कर घर ला रहा था। तभी एक गाय नाले में चली गई। उसको निकालने के लिए नाले में घुस गए। गहरा गड्डा होने की वजह से उसमें फंस गये और डूब कर मौत हो गई। साथ में गांव के कुछ लोगों ने वृद्ध के डूबने की जानकारी घर वालों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बकियापुर गांव में भैंस चराने गए 10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। लेखपाल पवन श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित कुमार यादव पुत्र गुरुदेव यादव भैंस चराने के लिए गांव के बगल गढ़वा तालाब पर गया था। जहां भैंस पानी में चली गई। जिसे निकालने के लिए वह पानी में कूदा और बाहर नहीं आया। जिसके बाद अन्य चरवाहों ने शोर मचाया तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में जाल डाला। जाल से लाश बाहर निकाली गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व विधायक अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह को दी। उन्होंने स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के में रामपुर टेंगरहा गांव निवासी भगवत प्रसाद पुत्र हरीराम (55) पांच दिन पूर्व घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। बुधवार को उनका शव टेढ़ी नदी में तैरता हुआ मिला। मौके पर पहुंचे लेखपाल राजदेव पांडेय ने इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक नशे का लती था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें