फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल को तीन दिन का अल्टीमेटम

Sun, 19 Mar 2017 11:16 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले की बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल करीब ढाई माह से गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का 1.76 अरब रुपये व गन्ना समितियों के कमीशन का सवा तीन करोड़ रुपये दबाए बैठी है। कई बार निर्देश दिये जाने के बावजूद  चीनी मिल अधिकारियों ने शासनादेशों व जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया।
विज्ञापन


मिल की मनमानी से नाराज डीएम आशुतोष निरंजन ने बजाज हिन्दस्थान चीनी मिल के अध्याशी को किसानों के बकाया गन्ना मूल्य व समितियों के कमीशन भुगतान के लिए तीन दिन का समय देकर कठोर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।    
 
 जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल के अध्याशी को गन्ना मूल्य व कमीशन भुगतान न करने पर नोटिस जारी की है। डीएम ने अपने कहा है कि गन्ना खरीद अधिनियम के तहत चीनी मिल की ओर से भुगतान में देरी की जा रही है।
विज्ञापन


जबकि नियमानुसार गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में 14 दिन के अन्दर भेज दिया जाना चाहिए। बकाएदारी का जल्द भुगतान कर अवगत कराएं। उन्होंने चीनी मिल के अध्याशी को जारी किये नोटिस में अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिन में यदि सम्पूर्ण बकाएदारी का भुगतान नही किया तो विधिक दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

वही गन्ना विभाग के मुताविक पिछले साल भी बजाज चीनी मिल की ओर से गन्ना मूल्य भुगतान में काफी देरी की गई थी। किसानों को काफी परेशान होना पड़ा था। किसानों के मुताविक नकदी फसल का भुगतान न मिलने से किसानों के सभी अहम काम लटक गये थे किसानों को अपने पैसे के लिए रोना पड़ रहा था।

पिछले साल जिला प्रशासन को मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत आधा दर्जन मिल अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ मिल के  चीनी शीरे को जब्त की कार्रवाई करनी पड़ी थी। पिछले साल की तरह चीनी मिल ने किसानों की गाढ़ी कमाई फिर फं सा ली है।      
     
बकाए का भुगतान जल्द न किया तो बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल कुन्दरखी के सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। चीनी मिल पर किसानों के गन्ना मूल्य व समितियों के कमीशन की बकाएदारी कई माह से बनी है। मिल के अधिकारी भुगतान में आनाकानी कर रहे हैं। मिल को तीन दिन का समय दिया गया है।          
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें