पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मनकापुर के तीन ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को भी नामांकन किया जाएगा। यहां 21 नवंबर को भी नामांकन किया गया था।
मनकापुर तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधान के 224 व पंचायत सदस्य के 2742 पदों के लिए चुनाव होना है। यहां के मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में सोमवार को भी नामांकन किया जाएगा।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच 24 नवंबर से शुरू होगी। मनकापुर ब्लॉक के मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में दाखिल किये जाने वाले नामांकन पत्रों की जांच 24 नवंबर व 26 नवंबर 2015 को की जाएगी।
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की नाम वापसी व चुनाव चिह्न का वितरण 23 नवंबर 2015 को होगा।
द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का 23 नवंबर को सुबह से दोपहर तक का समय है।
दोपहर बाद सभी उम्मीदवारों को झंझरी ब्लॉक, पंडरी कृपाल, रूपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक में चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।