फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी की हत्या, विद्यालय में फेंका शव

Sun, 22 Nov 2015 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद करके शनिवार देर रात घर जा रहे व्यवसायी की हैमर व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को पांडेय चौरा गांव के निजी विद्यालय में फेंक दिया। देर रात तक व्यवसायी घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार की सुबह विद्यालय परिसर में खेल रहे बच्चों ने एक कमरे के पास शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। व्यवसायी के बड़े भाई ने कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पांडेयचौरा गांव निवासी मोहनलाल विश्वकर्मा ने बताया कि उसका बेटा राजकुमार विश्वकर्मा (26) करनैलगंज बस स्टैंड के पास बिल्ंिडग मैटेरियल की दुकान करता था।
विज्ञापन


मोहनलाल के मुताबिक वह शनिवार की देर शाम अपने बड़े भाई बृजकुमार विश्वकर्मा से घर जाने की बात कहकर दुकान से निकला था, मगर वह देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

रविवार को सुबह गांव के बच्चे निजी विद्यालय में खेलने गए तो वहां एक कमरे के पास शव पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग विद्यालय पहुंचे।

मोहनलाल ने बताया कि उसके बेटे राजकुमार की धारदार हथियार व हैमर से मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में राजकुमार के बड़े भाई बृजकुमार ने कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।  कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें