फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पैसा वापस मांगने पर की मारपीट
विज्ञापन

मनकापुर (गोंडा)। एक जालसाज ने पहले नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की फिर पैसा मांगने पर मारपीट की। शनिवार की शाम जालसाज अपनी लड़की को लेकर एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंच कर हंगामा करते हुए जमकर मार पीट की। भीड़ जुटते देख लड़की ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देते हए पिता के साथ भाग गई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुरपत तिवारी पुत्र विनोद कुमार व राकेश तिवारी पुत्र रामफेर तिवारी निवासी मदनापुर द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के करोहामान गांव के मजरे वृतहापुरवा निवासी एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए वर्ष 2012-13 में ढाई-ढाई लाख रुपये दिए थे। काफी दिन बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो दोनों लोग अपने-अपने दिए हुए पैसे की मांग करने लगे। पीड़ित के अनुसार जालसाज अपने आप को रेलवे का डीआरएम बता कर कई लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। इस मामले में पीड़ित कई बार पुलिस में शिकायत भी कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जालसाज पैसा हजम करने की नीयत से शनिवार को देर शाम अपनी लड़की के साथ अचानक कार से आया और कस्बा के गायत्री नगर में सीएचसी के सामने स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में घुस कर अपनी लड़की के साथ मिलकर मारने पीटने लगा। जालसाज की लड़की गाली देते हुए कहने लगी कि अगर फिर कभी पैसा मांगोगे तो दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। शोर शराबा सुनकर जब लोग इकट्ठा होने लगे तब वह पिता-पुत्री दोनों धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर एसआई देवेंद्र प्रताप मिश्र ने मौके पर पहुंच कर मामले में छानबीन की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें