फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल छोड़कर दफ्तर का चक्कर काटने वालों पर कार्रवाई

Mon, 04 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल छोड़कर बीएसए दफ्तर का चक्कर काटने वाले शिक्षकों को अब बख्शा नहीं जाएगा। शैक्षिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शिक्षकों पर तत्काल कार्रावाई की जाएगी।

फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाले शिक्षक विभाग के टारगेट पर होंगे। बर्खास्तगी,निलंबन व अन्य प्रकरणों के लंबित पत्रावलियों को तलब किया गया है। सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में नवागत बीएसए अरुण कुमार शुक्ल ने खंड शिक्षाधिकारियों, जिला समन्वयकों व सहायकों के साथ पहली बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

भाग के वरिष्ठ सहायक अनूप कुुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों व कर्मियों को तत्काल चिन्हित किया जाए। सेवा समाप्ति, निलंबन व अन्य मामलों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए सभी फाइलों को तलब किया गया। स्कूलों में शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने के सभी प्रयास किए जाएंगे। बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।

स्कूल छोड़कर कोई भी शिक्षक बीएसए दफ्तर का अनावश्यक चक्कर नहीं काटेंगे। स्कूलों में शिक्षक पान, सिगरेट व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए जाने पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भी खंड शिक्षाधिकारियों को प्रतिदिन 10-10 स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का टारेगट निर्धारित किया गया। औचक निरीक्षण की रिपोर्ट समय से बीएसए दफ्तर में उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें