फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मुआवजा मिलने से आक्रोश

Mon, 04 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
्रपचपेड़वा ब्लॉक के लक्ष्मीनगर गांव के किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सर्किल रेट का मात्र एक गुना मुआवजा दिए जाने को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


किसानों ने डीएम से सर्किल रेट का चार गुना मुवाअजा दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने एसडीएम तुलसीपुर को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुवाअजा की फाइल डीएम ने एक्सईएन सरयू नहर से तलब की है। 

किसान जुबेर अहमद, दान बहादुर, जहीर, रामगुलाम, सगीर, रामसागर, बरसाती, बृजकिशोर, अब्दुल वद्दू व अशफाक आदि ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि सरयू नहर खंड छह द्वारा वर्ष 2014-15 में चार गुना मुवाअजा का झांसा देकर जमीन अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन


एक जनवरी 2014 को सर्किल रेट का चार गुना जमीन का मुआवजा देने के आदेश के बावजूद विभाग ने मात्र एक गुना ही धनराशि का भुगतान किया है। सही मुआवजा न मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

इन किसानों ने शीघ्र चार गुना के हिसाब से मुआवजा का भुगतान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम प्रीति शुक्ला ने एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। जमीन अधिग्रहण से संबंधित फाइल भी सरयू नहर के एक्सईएन से डीएम ने तलब की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें