फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इस बार 151 कॉलेजों में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Wed, 31 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों व परीक्षार्थियों की फाइनल सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद तैयार की गई अनंतिम सूची को परिषद ने अंतिम सूची के रूप में मंजूरी दे दी है। इस बार जिले के 151 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 95 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। सबसे पहले 127 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परिषद की ओर से विद्यालय संचालकों व अभिभावकों से आपत्तियां मांगी गई। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 40 नए विद्यालयों को सूची में शामिल किया गया। मानकों पर खरे न उतरने वाले 16 विद्यालयों के नाम को हटाकर 17 दिसंबर को 151 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की गई।
परिषद ने एक बार फिर 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगीं। चार लोगों ने परीक्षा केंद्र दूर होने का हवाला देकर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन परिषद ने उसे ऑनलाइन ही निस्तारित कर दिया। मंगलवार देर शाम परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद की बेवसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि फाइनल सूची जारी होने से परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। अब केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाएं तय की जाएंगी। परिषद ने विद्यालयों व परीक्षार्थियों से वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण का मिलान कर लेने की अपील की है।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों की फैक्ट फाइल



कक्षा - बालक - बालिका- ट्रांसजेंडर
हाईस्कूल- 26,211 - 24,161 -तीन



इंटर- 23,577 - 22,040 - एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें