फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीसरी आंख से रखी जाएगी छठ पूजा के दौरान संदिग्धों पर नजर

Wed, 06 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के खैरा भवानी मंदिर ​स्थित पोखरे पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेते एसपी विनीत जायसवाल
विज्ञापन
गोंडा। जिलेभर में छठ पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए संदिग्धों पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल ने खैरा भवानी मंदिर व घाट का निरीक्षण किया है। महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए एसपी ने दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान समुचित साफ-सफाई के साथ ही बैरीकेडिंग, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था समेत जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा को लेकर जरूरी प्रबंध किए गए हैं। रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस के जवानों की तैनाती के सात ही प्रभावी पेट्रोलिंग के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं व बालिकाओं के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय रहेगी। पूजा-अर्जना वाले स्थानों जैसे नदियों, तालाबों व जलाशयों के आसपास गोताखोर सक्रिय रहेंगे। इस दौरान एसपी के साथ प्रशिक्षु उपाधीक्षक उदित नारायन पालीवाल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक समेत अन्य बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
अफवाहों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों समेत अन्य निगरानी की जाएगी। वहीं स्थानीय खुफिया तंत्र भी अलर्ट रहेगा। सामाजिक, आवांछनीय और सांप्रादायिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें