गोंडा। बभनजोत गांव में शुक्रवार तड़के एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने खंभे से बांध दिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक मेडिकल परीक्षण कराया है।
थाना खोडारे क्षेत्र के ग्राम सभा बभनजोत में शुक्रवार की भोर एक युवक रास्ता भटककर गांव में चला आया। जिसे ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे में रस्सी से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की।
पिटाई में युवक को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों ने छुड़ाया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मारपीट करने वाले की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।