गोंडा। लखनऊ रेल प्रखंड पर करनैलगंज क पूर्वी यार्ड में लगा सिग्नल अचानक खराब हो गया। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने देखा किसी ने सिग्नल के तार को नोच डाला है और सिग्नल में लगा ढक्कन भी गायब है।
रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें जूनियर इंजीनियर रेलवे सिग्नल विभाग करनैलगंज ने सूचना दी कि करनैलगंज पूर्वी यार्ड में सिंग्नल डिस्टर्ब हो गया है। सूचना मिलते ही एसआई वह अपने साथियों के साथ करनैलगंज यार्ड पहुंचकर ट्रैक के किमी. 685/21-28 के मध्य रेलवे के सिंग्नल विभाग के जूनियर इंजीनियर एसके मीणा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तो देखा कि किमी. के मध्य 03 टीएलजेबी का तार नोचा गया है और 09 टीएलजेबी का ढक्कन भी गायब है।
दोनों की संयुक्त रिपोर्ट के बाद इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनेंस (ईएसएम) की ओर से तहरीर दी गई। आरपीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया जिसमें एक व्यक्ति करनैलगंज पूर्वी यार्ड से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बुच्चे पुत्र स्व. मोहम्मद वारिस निवासी ग्राम मोहल्ला गाड़ी बाजार करनैलगंज बताया। उसके कंधे पर रखे बोरी को उसी से पलटवाकर देखा गया तो रेलवे के सिंग्नल टीएलजेबी में लगने वाला ढक्कन कुल 09 अदद रेल संपत्ति बरामद हुआ। उक्त के बाबत पूछने पर उसने बताया कि रात्रि में करनैलगंज यार्ड में सिग्नल के पास लगे बॉक्स से खोलकर निकाला था। आरपीएफ में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।