गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
धानेपुर (गोंडा)। थाना धानेपुर क्षेत्र के लखनीपुर निवासी सुनील शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने घुस कर सात हजार रुपये व एक लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। सुनील की पत्नी शीला शर्मा ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में शीला ने बताया कि उसके पति छह महीने से मुंबई में हैं। वह अपने बच्चों के साथ अकेली घर में थी। रविवार की रात करीब दो बजे चोर मकान के पिछले दरवाजे की कुंडी खोलकर कमरे में घुस गए और कमरे में रखे बक्से के अंदर से जेवरात ले गए। साथ ही उसमें रखे सात हजार रुपये भी चुरा ले गए। छोटे बक्सों को खेत में फेंक दिया। उसने बताया कि चोरों की आहट से वह जग गई और देखा कि कोई खड़ा है। शोर मचाने वह भाग निकला। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।