फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाए जाएंगे दो प्लेटफॉर्म व दो प्रतीक्षालय

Wed, 07 Oct 2015 11:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श होने के नाते गोंडा रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि लोगों को यहां किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक महिला व पुरुष प्रतीक्षालय का भी निर्माण होगा। गोंडा-लखनऊ के बीच मेमो ट्रेन चलने में आ रही दिक्कतें भी जल्द दूर कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को गोंडा रेलवे स्टेशन का दौरा करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने यह बातें अमर उजाला से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व रेलवे की संरक्षा ही रेलवे की थीम है, जिसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे सेफ्टी के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त केके बाजपेई गोंडा से बढ़नी के बीच बिछाई गई नई रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


उनसे रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने की हरी झंडी मिलते ही गोंडा-बलरामपुर का बीते दो साल से बंद पड़ा रेल रूट लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

गोंडा-लखनऊ के बीच बहु प्रतीक्षित मेमो ट्रेन का संचालन शुरू करने की भी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। डीआरएम ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर तीन व लाइन नंबर चार पर मालगाड़ी का संचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण होगा।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के आराम करने के लिए कुर्सियां भी बनाई जाएंगी। इस दौरान उन्होंने सेफ्टी कक्षा का भी निरीक्षण किया। जबकि लखनऊ के रास्ते पड़ने वाले स्टेशनों का भी डीआरएम ने निरीक्षण किया, जहां उन्हें बुढ़वल, करनैलगंज व जरवलरोड स्टेशन पर कई तरह की खामियां भी मिलीं, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें