फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू घाट से मंदिरों तक होगी कड़ी निगरानी

Thu, 03 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कजरी तीज मेले को लेकर तैयारियां पर चर्चा करतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रो
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। कजरी तीज पर 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन

डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा, आपातकालीन सेवाओं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों से निगरानी, महिला सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए योजना बनाने को कहा गया।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद, सीआरओ रिंकी जायसवाल, एएसपी राधेश्याम राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें