फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से बेसिक स्कूलों में एक घंटे अधिक होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक स्कूलों में नए सत्र से एक घंटे अधिक पढ़ाई होगी। विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 2021 के लिए छुट्टियां तय कर दी गईं हैं। इस बार गर्मी की छुट्टियां 41 दिनों के बजाय सिर्फ 27 दिनों की होगी। 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश तय किया गया है। नए सत्र में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक ही होंगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अभी तक छुट्टियां 30 जून तक रहती थीं। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ाई के समय में भी बदलाव किया गया है। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि छुट्टियों की सूची जल्द ही छपवाकर स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। विद्यालय का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रखा गया है, जबकि एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रखा गया है।
ग्रीष्म अवकाश में मध्य अवकाश 10.30 से 11 बजे तक एवं शीतकाल में मध्य अवकाश 12 से 12.30 बजे तक रखा गया है। गर्मी व ठंड की छुट्टियां छोड़कर 35 दिनों का सरकारी अवकाश दिया गया है। होली के दूसरे दिन सबसे अधिक रंग की धूम रहती है, लेकिन सूची में दूसरे दिन का अवकाश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

दो अवकाश जो जिलाधिकारी की सहमति से स्थानीय स्तर बीएसए को मंजूर करते थे, उसे भी वापस ले लिया है। अवकाश की तालिका में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की एक छुट्टी बढ़ा दी गई है।
पहली बार 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। इस साल 2021 में स्कूलों में 30 दिन छुट्टी रहेगी, जबकि पांच दिन विशेष दिवस पर स्कूल खुलेंगे। इस दिन पढ़ाई नहीं होगी। पहली अप्रैल से 30 सितंबर तक पढ़ाई में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है।
पहले स्कूल आठ से एक बजे तक चलते थे, अब आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। वहीं ग्रीष्म अवकाश में कटौती हुई है, जबकि शीतकालीन अवकाश शुरू कर दिया गया है। दीपावली पर स्कूलों में चार दिन अवकाश रहेगा। कैलेंडर में पहला अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति का है।
हरितालिका तीज, करवाचौथ, संकट चतुर्थी, हलषष्ठी व अहोई अष्टमी में केवल शिक्षिकाओं को ही अवकाश दिया जाएगा। 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश और 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। पहले सिर्फ 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें