फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कजरी तीज मेले में नहीं कटेगी बिजली

Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। बिजली विभाग ने 11 सितंबर दोपहर 12 बजे से 15 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मेला क्षेत्र और कांवड़ मार्गों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी की है। इन मार्गों से जुड़े उपकेंद्र 24 घंटे चालू रहेंगे। खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


कजरी तीज पर श्रद्धालु करनैलगंज के सरयू घाट से जल भरकर कांवड़ लेकर निकलते हैं। यहां से कटरा-कौड़िया मार्ग होकर खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर और करनैलगंज-बालपुर मार्ग होकर गोंडा शहर के दुखहरणनाथ मंदिर पहुंचते हैं। जिले में बलेश्वरनाथ मंदिर भी प्रमुख जलाभिषेक स्थल है।

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कांवड़ मार्गों पर कर्मचारियों की ड्यूटी मोबाइल नंबर के साथ लगाने के निर्देश दिए हैं। रास्तों में आने वाले बिजली के पोल पर सुरक्षा के लिए इन्सुलेटिंग शीट लगाई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई होगी।
विज्ञापन


आपात स्थिति के लिए कटरा आईपीडीएस की ट्रांसफार्मर ट्रॉली पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में तैयार रखी जाएगी। करनैलगंज ग्रामीण, करनैलगंज तहसील, बालपुर, कटरा ग्रामीण, कटरा आईपीडीएस, परसपुर, खरगूपुर ग्रामीण, आर्यनगर और डुमरियाडीह उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें