फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों की हड़ताल से कचहरी में नहीं हुआ कामकाज

Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आंदोलन के दौरान अधिवक्ता साथी पर दर्ज केस की वापसी की मांग को लेकर मुख्यालय के वकीलों ने शुक्रवार को कामकाज नहीं किया। इस दौरान वकीलों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट राजीव मोहन सक्सेना को सौंपा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबुझारथ द्विवेदी ने बताया कि वकीलों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते नोटरी, बैनामा पंजीकरण व अन्य कार्य नहीं हुए। बताया कि तहसीलों में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान अधिवक्ता साथी पर दर्ज केस की वापसी की मांग को आरपार का संघर्ष किया जाएगा।
प्रदर्शन में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र व महामंत्री मनोज कुमार मिश्र, संजय कुमार सिंह, संतबक्श मिश्र, अवधकिशोर पांडेय, सुशील मिश्रा, विमल मिश्रा, राजकुमार चतुर्वेदी, दीनानाथ त्रिपाठी, केके पांडेय, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, अनिल कुमार सिंह, अजीत श्रीवास्तव, संतोषीलाल तिवारी, विनय मिश्र, सुनील पांडेय, अजेयविक्रम सिंह, नंदगोपाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें